सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Boxer Kapil Pokhariya selected for Commonwealth and Asian Games

Udham Singh Nagar News: मुक्केबाज कपिल पोखरिया का कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Boxer Kapil Pokhariya selected for Commonwealth and Asian Games
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने अपनी प्रतिभा के दम पर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए जगह पक्की कर ली है। वह गेम्स में पदक हासिल करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।




ग्राम चकरपुर खटीमा निवासी कपिल पोखरिया का वर्ष 2020 में साई काशीपुर छात्रावास में चयन हुआ था। उन्होंने कोच मुकेश बेलवाल से मुक्केबाजी के दांवपेंच सीखे। इस दौरान उन्होंने नेशनल में कांस्य और राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वर्ष 2021 में आर्मी कुमाऊं रेजिमेंट हवलदार के पद पर चयन हो गया। वह आर्मी इंस्टीट्यूट पुणे में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल राष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रतिभा के दम पर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। मुकेश बेलवाल ने बताया कि पटियाला में इंडिया टीम एवं सर्विसेस के कोच हरि कृष्ण बेलवाल से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पटियाला में नेशनल ट्रायल हुआ था। इसमें शानदार प्रदर्शन करने पर कपिल का चयन कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए हुआ है।

कॉमनवेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड और एशियन गेम्स टोक्यो जापान में होगा। बताया कि कपिल के पिता नरेंद्र सिंह आर्मी रुड़की में सूबेदार पद पर तैनात है। माता गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई हर्ष सिंह साई काशीपुर में वर्ष 2024 से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। केंद्र के सहायक निदेशक अनिल द्विवेदी, कोच ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र भंडारी, मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, वरुण शर्मा, पवन शर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed