सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kapil of Khatima selected in Indian boxing team

Udham Singh Nagar News: खटीमा के कपिल का भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kapil of Khatima selected in Indian boxing team
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा के महंत गांव निवासी और सेना में हवलदार कपिल पोखरिया का चयन आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लास्गो, स्कॉटलैंड) और एशियन गेम्स (जापान) के लिए भारतीय राष्ट्रीय बॉक्सिंग टीम में हुआ है। उनके चयन पर खेल परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष कुलदीप बुडोला ने कपिल, प्रशिक्षक हरकिशन बेलवाल व उनके बेसिक पूरन सिंह बोरा को दूरभाष पर बधाई दी।




पूरन सिंह बोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कपिल के चयन पर वन चेतना केंद्र स्टेडियम चकरपुर स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे, एथलेटिक्स प्रशिक्षक गोविंद सिंह, मलखंभ प्रशिक्षक रमेश ओली और कपिल के पिता नरेंद्र पोखरिया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कपिल पोखरिया ने साल 2014 में स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं से बॉक्सिंग रिंग में कदम रखा था। वर्तमान में भारतीय सेना की 15 कुमाऊं रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत कपिल ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपना लोहा मनवाया है। वह नेशनल गेम्स में दो बार के पदक विजेता हैं।




हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स (92 किलोग्राम हैवीवेट कैटेगरी) में उन्होंने मध्य प्रदेश के पारस को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया था।



वहां पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, निर्वाण मुखर्जी, गोपाल खोलिया, डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, घनश्याम श्यामपुरिया, नवीन टम्टा, भास्कर भट्ट, डीसी भट्ट, जोगिंदर सोन, जोगिंदर बोरा, देवेंद्र जीना, ललित कुंवर, विनोद तिवारी, मनोज कुमार सिंह, जनार्दन वल्दिया, विजेंद्र मल्ल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed