{"_id":"6a0a0f1c9b1230edbc083ab8","slug":"congresss-attack-against-the-increased-prices-of-petrol-and-diesel-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-143049-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। काशीपुर और बाजपुर में रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।
महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा। अलका पाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में असफल है।
प्रदर्शनकारियों में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, उमेश जोशी, ब्रह्मपाल, संदीप सहगल, सुभाष पाल, इंदुमान, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, प्रदीप जोशी आदि रहे।
बाजपुर में भी कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा और नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए बेरिया दौलत तिराहे पर पहुंचे। वहां पर विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, हरभजन सिंह, पूरन बिष्ट, भूपेंद्र कौर बेदी, देश कश्यप, साजिद हुसैन, चमन सिंह, योगराज सैनी, आदित्य चानना आदि मौजूद रहे।
किच्छा में कांग्रेसियों ने केंद्र का पुतला दहन किया
किच्छा। बढ़ती महंगाई के विरोध और नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाल कर डीडी चौक पहुंचे। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष गुलशन सिंधी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। प्रदर्शन में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, संजीव चौधरी, सुनील कुमार सिंह, जीवन जोशी, छोटू कोली, जगरूप सिंह गोल्डी, फरियाद शाह, आरिफ कुरेशी, कलावती, एनयू खान, अशोक मित्रा आदि शामिल रहे।