{"_id":"6a0a10ca6cee1523f9019bfa","slug":"pantnagar-universitys-special-emphasis-on-agricultural-education-and-innovation-kashipur-news-c-242-1-rdp1022-141603-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कृषि शिक्षा और नवाचार पर पंतनगर विवि का विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कृषि शिक्षा और नवाचार पर पंतनगर विवि का विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर/पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति एसके कश्यप ने कहा है कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य कृषि शिक्षा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने बीते शनिवार शाम सहायक प्राध्यापकों की बैठक में यह बात कही।
डॉ. कश्यप ने शिक्षकों से अध्यापन के साथ-साथ समाज, किसान और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं पर केंद्रित नवाचार आधारित अनुसंधान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, पोषण सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कृषि तकनीकों और उद्यमिता विकास जैसे समसामयिक विषयों पर शोध परियोजनाएं तैयार करने को कहा।
कश्यप ने विश्वविद्यालय को अग्रणी संस्थान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को जरूरी बताया। उन्होंने प्राध्यापकों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में शोधपत्र प्रकाशित करने और विभागों के साथ सहयोगात्मक शोध कार्य करने को प्रेरित किया।
कुलपति ने समय प्रबंधन, कार्य संस्कृति और दीर्घकालिक कार्ययोजना पर भी बल दिया। उन्होंने प्रत्येक शिक्षक से आगामी 10 वर्षों की शैक्षणिक और अनुसंधान योजना तैयार करने को कहा। बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों और विभागों के सहायक प्राध्यापक मौजूद थे।