{"_id":"69cec4be0ef265c70b0e864a","slug":"city-model-inter-college-gadarpur-declares-annual-exam-results-rudrapur-news-c-8-1-hld1026-745450-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुर में सिटी मॉडल इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुर में सिटी मॉडल इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर (वि)। सिटी मॉडल इंटर कॉलेज में सत्र 2025-26 की गृह परीक्षा का परिणाम उत्साहपूर्वक घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सतीश बत्रा की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर और समाजसेवी मोहन लाल अरोरा ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। परीक्षा परिणाम में प्राथमिक वर्ग में एलकेजी से यूकेजी और कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 11 में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी वर्ग के छात्रों ने भी बेहतर परिणाम हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक और शिक्षिकाओं के अलावा अभिभावक मौजूद थे। संवाद
--
डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
नोट - एलके में खटीमा नाम से दो कॉलम की फोटो है।
खटीमा (वि)। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष दीप जला कर किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने हनुमान चालीसा पाठ का गायन किया। विद्यार्थियों ने श्री रामचरितमानस पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की पुस्तकें भेंट की गईं। वहां विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आइवन, हरीश भट्ट, सुरेश ओली, रमेश जोशी, सुरेंद्र रावत, अशोक जोशी, मनीष ठाकुर, ऊषा भट्ट, लिंसी त्यागी, शिल्पा सक्सेना, हेमलता बोरा, ऊषा चौसाली, दीपा भट्ट आदि थीं।
Trending Videos