{"_id":"69b065ff9550d02003029984","slug":"commercial-gas-supply-halted-production-at-12-companies-likely-to-halt-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138264-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कमर्शियल गैस आपूर्ति ठप, 12 कंपनियों में उत्पादन ठप होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कमर्शियल गैस आपूर्ति ठप, 12 कंपनियों में उत्पादन ठप होने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। वैश्विक बाजार में उथल-पुथल से ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है जिससे गैस सप्लाई चेन टूट गई है। इसका सीधा असर उद्योगों के संचालन पर पड़ रहा है। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने से सितारगंज औद्योगिक क्षेत्र की करीब 12 कंपनियों में उत्पादन ठप होने के आसार बन रहे हैं। इन उद्योगों के पास केवल दो से चार दिन का गैस स्टॉक बचा है। यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इससे हजारों दिहाड़ी श्रमिकों के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण देश में गैस की आपूर्ति में 50 से 60 फीसदी की कमी आई है। इसके चलते सरकार ने घरेलू गैस को प्राथमिकता देते हुए कॉमर्शियल और जंबो कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। सितारगंज सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों में हीटिंग के लिए गैस का उपयोग होता है।
इन उद्योगों को ऑयल कंपनियों के माध्यम से गैस मिलती थी लेकिन सोमवार से आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे उत्पादन प्रभावित होने लगा है और आने वाले दिनों में उत्पादन पूरी तरह ठप होने की आशंका है। उद्योगों के प्रबंधन ने ऑयल कंपनियों से वैकल्पिक व्यवस्था का अनुरोध किया था लेकिन कंपनियों ने भारत सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए असमर्थता जताई है।
--
वैकल्पिक ईंधन का इंतजाम मुश्किल
सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली ने बताया कि ऑयल कंपनियों के अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है लेकिन उन्होंने असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन का इंतजाम करना बेहद कठिन है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता प्रभावित होगी और उत्पादन लागत भी काफी बढ़ जाएगी। सत्यवली ने सरकार से उद्योगों के संचालन के लिए आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने से रोका जा सके।
Trending Videos