फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress workers protest at Rudrapur police office gate

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर पुलिस कार्यालय गेट पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest at Rudrapur police office gate
रुद्रपुर। महिलाओं की सुरक्षा की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से मुख्य गेट पर रोके जाने से नाराज कांग्रेसियों ने गेट के सामने ही कुछ देर धरना दे दिया। बाद में मुख्य गेट के पास धरने पर बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का आरोप है कि शहर में महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी मुद्दे पर वह शांतिपूर्ण तरीके से एसएसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता रोज बेरोकटोक कार्यालय आकर ज्ञापन देते हैं लेकिन विपक्ष को रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र का अपमान है।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेसी मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। करीब आधे घंटे तक कार्यालय के सामने नारेबाजी होती रही। बाद में एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर है और गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके बाद कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में शहर में महिला सुरक्षा बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरे लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पार्षद परवेज खान, गौरव खुराना, ममता ढाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed