Udham singh Nagar: खटीमा में धर्मांतरण का पर्दाफाश, कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर पुलिस ने खटीमा क्षेत्र में धर्मांतरण के दो अलग मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच और दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊधमसिंह नगर पुलिस ने धर्मांतरण के दो अलग मामलों में कांग्रेस नेता समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आर्थिक रूप से कमजोर, भोले-भाले और थारू समाज के लोगों को पैसों, इलाज, आर्थिक सहायता और अन्य प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाते थे।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 10 मई को रामपाल निवासी खटीमा ने प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया था कि जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह पैसों का लालच, डर और चंगाई सभा के माध्यम से लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। अभियुक्त उनपर भी लगातार दबाव बना रहे हैं और धमकी दी जा रही है।
वहीं 23 मई को ग्राम दियां निवासी महिला एसएसबी जवान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति और अन्य लोग उसे जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर जान से मारने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। मामले में जांच के बाद एसआईटी ने अभियुक्त दान सिंह राणा, जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दानसिंह राणा खटीमा में कांग्रेस पार्टी का विशेष आमंत्रित सदस्य है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन, प्रार्थना सभाओं की फोटो, वीडियो समेत कई आधार कार्ड और दस्तावेज बरामद किए हैं।
दान सिंह राणा कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। वह इसाई धर्म से काफी पहले से जुड़े हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस उन्हें जबरन फंसाने का प्रयास कर रही है। - हिमांशु गाबा, जिलाध्यक्ष ऊधमसिंह नगर
जिले में आगे भी किसी भी व्यक्ति ने गरीब, असहाय और भोले-भाले लोगों को लालच, भय या दबाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। - अजय गणपति, एसएसपी