{"_id":"6a173a3d904a4de662044aa5","slug":"the-road-project-included-in-the-cms-announcement-has-hit-a-rough-patch-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-142121-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम की घोषणा में शामिल सड़क की डगर हुई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम की घोषणा में शामिल सड़क की डगर हुई मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 28 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गदरपुर। तहसील के ग्राम तिलपुरी नंबर दो का मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई डामर ने लोगों की डगर मुश्किल कर दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल सड़क की अनदेखी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मार्ग सही नहीं किया गया। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
तिलपुरी निवासी महेंद्र डोगरा ने बताया कि सड़क पर हुए गड्ढों से रोजाना हादसे का डर रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता ममता मेहरा ने कहा कि बरसात में मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालकों के गिरने का डर बना रहता है। मदन शाह ने बताया कि खराब सड़क से एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन गांव तक समय से नहीं पहुंच पाते। सवारी वाहन यहां आना नहीं चाहते हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि ग्रामीणों की भावनाओं के अनुकूल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराके कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Trending Videos