सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers are angry over being put on duty during holidays

Udham Singh Nagar News: अवकाश में ड्यूटी लगाने से शिक्षकों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 28 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers are angry over being put on duty during holidays
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों में ग्रीष्मावकाश के दौरान ड्यूटी लगाए जाने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी हरिबाबू निरंजन को ज्ञापन सौंपकर इसका विरोध किया है।
Trending Videos


संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 27 मई से 30 जून तक निर्धारित है। यह अवकाश वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पहले से घोषित है। शिक्षक पूरे वर्ष शैक्षणिक और विभागीय कार्यों का निर्वहन करने के बाद इस अवधि में अपने पारिवारिक, सामाजिक और व्यक्तिगत दायित्व पूरे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ग्रीष्मावकाश के दौरान एसआईआर, बीएलओ का कार्य और समर कैंप जैसी जिम्मेदारियां देना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि यह कार्य जुलाई में भी संपन्न कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पंकज कुमार, सुशील कुमार, अंजू चौधरी, अजय सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed