फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   De-addiction centre team attacked with sword in bazpur

Uttarakhand: नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर कृपाण से हमला, एक की मौत; नशे के आदि युवक को लेने आई थी दिल्ली की टीम

Fri, 17 Jul 2026 10:52 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर Published by: Heera Updated Fri, 17 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

दिल्ली से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने आई टीम पर एक युवक ने कृपाण से हमला कर दिया, जिसमें टीम के एक सदस्य की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं।

विज्ञापन
De-addiction centre team attacked with sword in bazpur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने पहुंचे दिल्ली की एक टीम पर युवक ने कृपाण से हमला कर दिया। हमले में टीम के एक सदस्य की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव आर्सल पार्सल निवासी राजेंद्र सिंह संधू की शिकायत पर उनके बेटे यशदीप सिंह संधू को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने के लिए दिल्ली से एक टीम पहुंची थी। बुधवार देर रात बाजपुर के मोहल्ला मुडिया पिस्तौर, वार्ड नंबर-5 में टीम युवक को साथ ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान नशे का आदी बताए जा रहे यशदीप सिंह ने कृपाण से टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले में दिल्ली के गोविंदपुरी कालिका निवासी 50 वर्षीय सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ की नस कट गई और पेट में भी कृपाण से वार किया गया। टीम के सदस्य उन्हें गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान, एसआई देवेंद्र मनराल और एसआई प्रहलाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

आरोपी को काबू करने में छूटा पसीना
हमले के बाद आरोपी यशदीप सिंह खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद उसने दरवाजा खोला जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली से नशा मुक्ति केंद्र टीम जिसे भर्ती करने के लिए लेने पहुंची थी। उसी ने टीम में शामिल सरबजीत सिंह हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई होगी। - स्वप्न किशोर एसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed