फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elderly woman robbed while on morning walk in kashipur

UK: मॉर्निंग वॉक करने गई 70 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान के कुंडल खींचे; खेत में फेंक कर भागे बदमाश

Fri, 17 Jul 2026 02:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: Heera Updated Fri, 17 Jul 2026 02:43 PM IST
सार

केलाखेड़ा के गांव मझरा रहमतुल्लाह में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बदमाशों ने मारपीट की, उसके कान के कुंडल लूट लिए और घायल अवस्था में खेत में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
Elderly woman robbed while on morning walk in kashipur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव मझरा रहमतुल्लाह में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बदमाशों ने लूटपात की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने पहले महिला के साथ मारपीट की, उसके कानों में पहने कुंडल खींचकर लूट लिए और घायल अवस्था में उसे पास के एक खेत में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन

 

वृद्ध महिला के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनके बेटे ने बाइक पर सवार होकर अपनी मां की खोज शुरू की। रास्ते में एक सुनसान जगह पर आवाज सुनाई दी। जब वह पास गया तो उसने अपनी मां को एक खेत में पड़ा हुआ देखा। बेटे ने तुरंत उन्हें उठाया और पूरी आपबीती सुनी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला से बातचीत की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed