{"_id":"69d40cf615022e725e0a9936","slug":"emphasis-on-increasing-sugarcane-acreage-and-preparations-for-the-sugar-mill-crushing-season-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-141269-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गन्ने का रकबा बढ़ाने और चीनी मिल पेराई सत्र के लिए तैयारियों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गन्ने का रकबा बढ़ाने और चीनी मिल पेराई सत्र के लिए तैयारियों पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गन्ना विकास सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू ने गन्ना रकबा बढ़ाने और चीनी मिल के आगामी पेराई सत्र के लिए मरम्मत सहित अन्य कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी एकजुटता से ऐसी कार्ययोजना बनाए जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो।
चीनी मिल के अतिथि गृह में सोमवार को गन्ना विकास सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू ने चीनी मिल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाया जाए जिससे चीनी मिल को पर्याप्त गन्ना मिल सके। इसके लिए चीनी मिल और गन्ना समिति संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। चीनी मिल के हित में होने वाले कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि किसानों को गन्ना मूल्य का अवशेष भुगतान जल्द मिले। उन्होंने कहा कि चीनी मिल की समस्याओं को मुख्यमंत्री धामी के समक्ष रखकर हल कराया जाएगा। वहां एसडीएम मिल महाप्रबंधक डॉ. अमृता शर्मा ने मिल अधिकारियों को गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने और मिल मरम्मत कार्य समयावधि में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। यहां पर चीनी मिल और गन्ना समिति के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos