{"_id":"69a66c0ea9da1378170b2c19","slug":"farmers-create-ruckus-in-collectorate-against-ban-on-off-season-paddy-in-rudrapur-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: बेमौसमी धान पर रोक के खिलाफ, कलक्ट्रेट में किसानों का हंगामा; विधायक को साथ बैठाकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: बेमौसमी धान पर रोक के खिलाफ, कलक्ट्रेट में किसानों का हंगामा; विधायक को साथ बैठाकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
रुद्रपुर में बेमौसमी धान पर रोक के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में किसानों ने धरना देकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने डीएम से मिलकर लौट रहे विधायक अरविंद पांडेय को भी धरने पर बैठा लिया।
रुद्रपुर में किसानों के साथ धरने पर बैठे विधायक अरविंद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रुद्रपुर में बेमौसमी धान की फसल और नर्सरी पर रोक लगाने से किसानों आक्रोश है। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने डीएम से मिलकर लौट रहे विधायक अरविंद पांडेय को भी धरने पर बैठा लिया। उनका कहना था कि प्रशासन किसानों को बेवजह परेशान कर रहा है।
सोमवार को कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह लाडी की अगुवाई में कई किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट के सामने धरना देकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि तराई में सैकड़ों एकड़ जमीन ऐसी है जहां पर धान के अलावा दूसरी फसल नहीं हो सकती है। किसान पहले से मौसम की मार झेल कर परेशान है। वन्यजीव फसलों को नष्ट कर रहे हैं। परेशान किसान जैसे-तैसे फसल (बेमौसमी धान) लगा रहे हैं तो उन्हें नियम कानून का हवाला देकर खेती करने से रोका जा रहा है।
इस दौरान किसानों ने डीएम से मिलकर लौट रहे विधायक अरविंद पांडेय को गेट पर रोक लिया और कह दिया कि आप किसानों के हितैशी हो तो धरने पर बैठो। इस पर विधायक किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक पांडेय ने किसानों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि वह बेमौसमी धान की खेती करने के पक्ष में डीएम से मिलने आए थे। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि किसानाें के हित में उचित फैसला लिया जाएगा। हंगामे के बाद किसानों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्र को मांगपत्र सौंपा। एडीएम ने विधिक राय के बाद कोई निर्णय लेने की बात कही।
तहसील में कैंप लगाकर एसडीएम करेंगे समस्या का हल : पांडेय
विधायक अरविंद पांडेय डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मिले। उन्होंने बताया कि किसान बेमौसमी धान पर रोक लगाने से परेशान हैं इसलिए उन्हें राहत दी जाए। विधायक ने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जहां पर जलभराव होता है वहां धान की खेती की जाएगी। इसके लिए हर तहसील में एसडीएम कैंप लगाएंगे और किसानों की बात को सुनकर उसका समाधान करेंगे। प्रशासन निरीक्षण कर संबंधित इलाकों में धान लगाने की अनुमति देगा।
नष्ट नहीं होगी नर्सरी, टीम करेंगी भौतिक सत्यापन
धरने के दौरान किसानों ने मांग उठाई कि जहां धान की नर्सरी लग गई है उसे नष्ट न किया जाए। इस पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि नर्सरी को फिलहाल नष्ट नहीं किया जाएगा। चूंकि मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा है इसलिए विधिक राय लेने के बाद किसानों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस ने आधे घंटे तक बंद रखा मुख्य गेट
किसानों के हंगामे को देखते हुए डीएम कार्यालय में जाने वाले मुख्य गेट को पुलिस ने करीब आधा घंटा रखा। इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। हालांकि किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X