सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hotelier cyber fraud of Rs 68.04 lakh, victim is a resident of Naukuchiatal

Rudrapur: होटल कारोबारी से 68.04 लाख की साइबर ठगी, नौकुचियाताल का रहने वाला है पीड़ित

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

नौकुचियाताल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में आए होटल कारोबारी से साइबर ठगों ने 68 लाख रुपये ठगे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Hotelier cyber fraud of Rs 68.04 lakh, victim is a resident of Naukuchiatal
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर होटल कारोबारी से 68.04 लाख की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीमताल के नौकुचियाताल के होटल कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने झांसा देकर कारोबारी को पांच महीने तक 68.04 लाख की चपत लगाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Trending Videos

कारोबारी राजेंद्र का कहना है कि अक्तूबर 2025 में फेसबुक पर रिचा सचदेवा नाम की एक महिला ने उन्हें मैसेज किया और खुद को मार्केटिंग एवं फाॅरेक्स ट्रेडिंग हैडटेक मार्केटिंग का सलाहकार बताया। बात शुरू होने के बाद महिला ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की टेलीग्राम आइडी हैडटेक मार्केटिंग में निवेश का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि हैडटेक मार्केटिंग जानी मानी कंपनी है और कंपनी में कई लोग निवेश कर मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी का कहना है कि लाभ दिलाने का लालच देकर महिला ने 23 अक्तूबर 2025 से 13 फरवरी 2026 तक 11 ट्रांजेक्शनों के माध्यम से 68.04 लाख रुपये स्थानांतरित करा लिए। जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो महिला ने टैक्स, विभिन्न फीस, एक्सचेंज, मार्जिन मनी के नाम पर और रुपये की मांग की जिस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

ठगी की शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पैसा किन खातों में गया इसका पता लगाया जा रहा है। - अरुण कुमार, साइबर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed