सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR lodged against wife and son in case of death of a youth

Udham Singh Nagar News: युवक की मौत के मामले में पत्नी समेत पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 12 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against wife and son in case of death of a youth
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने युवक की मौत के मामले में 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात महिला सिपाही समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
Trending Videos

आदर्श कॉलोनी घासमंडी रुद्रपुर निवासी विश्वामित्र दुबे ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके बेटे आकाश दुबे का पीएसी में तैनात सिपाही नैना तिवारी से सात वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आकाश ने नैना से शादी की बात कही तो पूरा परिवार सहमत हो गया। आरोप है कि नैना की मां गीता तिवारी, मामा गिरीश चंद्र पांडे इस शादी के प्रस्ताव से खुश नहीं थे। 13 मार्च 2023 में उनके बेटे और नैना ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिबंधक कार्यालय रुद्रपुर में उन्होंने शादी का पंजीकरण कराया। आरोप है कि शादी के बाद बहू की मां और मामा उनके बेटे की गैरमौजूदगी में घर आकर बहू को भड़काने लगे और उनके बेटे से तलाक लेने का दबाव बनाया। 20 अप्रैल 2024 की रात आठ बजे बहू की मां, उसकी दोस्त राधिका समेत कई लोग उनके घर आए जिनका उनके बेटे से विवाद हुआ। इसके बाद बेटे का शव कमरे मं फंदे पर लटका मिला।
आरोप है कि गिरीश चंद्र पांडे, महेश पंचपाल, राधिका, गीता तिवारी व नैना तिवारी ने साजिश के तहत बेटे को मौत के घाट उतारा। इसकी शिकायत पुलिस ने की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस मामले में प्राथमिकी की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed