{"_id":"698dbf29e419218eb60902a7","slug":"video-instructions-to-constitute-a-review-committee-to-prevent-illegal-purchase-and-sale-of-land-belonging-to-tribal-people-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: जनजाति के लोगों की भूमि की अवैध खरीद-फरोक्त रोकने के लिए रिव्यू कमेटी गठित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: जनजाति के लोगों की भूमि की अवैध खरीद-फरोक्त रोकने के लिए रिव्यू कमेटी गठित करने के निर्देश
गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:23 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य निरुपम चकमा ने जनजाति की भूमि की अवैध खरीद-फरोक्त रोकने के लिए जिलास्तरीय रिव्यू कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जनजाति के लोगों की भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के प्रकरण संज्ञान में आए हैंं। इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। बृहस्पतिवार को जिला सभागार में अनुसूचित जनजाति के हित में चल रहे विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने पीएम जनमन, स्वनिधि, धरती आभा, पेंशन, शादी अनुदान, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, जेजेएम, जनऔषधि, पीएम आवास, अटल आवास, शिक्षा, छात्रावास, छात्रवृत्ति, वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा की।
कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी योजनाओं में ऋण देने में बैंक आना-कानी कर रहे हैं। डीएम से इसकी समीक्षा करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।