{"_id":"698cd0cb7b6328ffac036837","slug":"kanwariyas-carrying-ganga-water-from-haridwar-started-reaching-gadarpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-137091-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का गदरपुर पहुंचना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का गदरपुर पहुंचना शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का गदरपुर पहुंचना शुरू हो गया है। श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में पीलीभीत जिले के धुरिया पलिया निवासी चार युवक अजय विश्वास, भागीरथ बैरागी, हीरामन विश्वास और अभि बैरागी 51 लीटर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर गदरपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चारों ने आपसी सहयोग बनाकर 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ ले जाने का बीड़ा उठाया है।
वहीं, ग्राम रामनगरा (पीलीभीत) के हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे 100 से अधिक कांवड़ियों का दल भी नगर में पहुंचा। वार्ड नंबर 11 में आयोजित भंडारे में कांवड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वार्डवासियों ने पूरी श्रद्धा के साथ भोजन व विश्राम की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर डॉ. सोनू विश्वास, महक चौधरी, कपिल चंद्रा, देवेंद्र चौधरी, हैप्पी चंद्रा, गौरव श्रीवास्तव, कुलवीरी चौधरी और चंचल रानी सहित कई लोग मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X