फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Geeta changed her and her family's fortunes by raising goats.

Udham Singh Nagar News: गीता ने बकरी पालन से बदली अपनी और परिवार की तकदीर

Fri, 31 Jul 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Geeta changed her and her family's fortunes by raising goats.
रुद्रपुर। ग्राम बैकुंडपुर शक्तिफार्म में रहने वाली गीता तरफदार ने बकरी पालन से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदली है। उन्होंने चार साल पहले वर्ष 2022 को जय हिंद जय भारत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की राह चुनी। उनका जीवन कभी आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन

परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति और दिव्यांग पुत्र की देखभाल की जिम्मेदारी उन पर थी। उन्हें मजदूरी भी नियमित रूप से नहीं मिलती थी। वर्ष 2023-24 में वित्तपोषित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने उन्हें सहायता पैकेज के लिए चुना। परियोजना से 35,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिली जिसमें उन्होंने 11,100 रुपये का अंशदान किया। गीता तरफदार ने चार मादा बकरियों, एक नर बकरे और चार-पांच छोटे बच्चों के साथ उद्यम शुरू किया। आज उनके पास लगभग 16 बकरियां हैं। वे प्रति तिमाही नौ से 12 हजार रुपये कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed