सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   LPG cylinders are causing tension during the wedding season

शादी सीजन में गैस संकट: तनाव का कारण बन रहा एलपीजी सिलिंडर, एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 25 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

 15 अप्रैल से शुरू होने वाले शादी सीजन से पहले कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी ने उपभोक्ताओं और होटल व्यवसायियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

LPG cylinders are causing tension during the wedding season
एलपीजी गैस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

15 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहे हैं। शादी समारोह के लिए लोग गैस एजेंसियों में पहुंच रहे हैं। शादी के कार्ड लेकर गैस सिलिंडर दिलाने की मांग के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के भी चक्कर काट रहे हैं। हालांकि अभी प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में संबंधित लोगों के लिए तनाव और चिंता की स्थिति बनी हुई है।

Trending Videos

शादी या बड़े समारोह के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की आवश्यकता होती है। जो लोग रिजॉर्ट या होटल में शादी कर रहे हैं उनके सामने समस्या नहीं है क्योंकि रिजॉर्ट या होटल व्यवसायी सिलिंडर या चूल्हे की व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि उनके सामने भी सिलिंडर की समस्या है। वहीं बरातघर और मोहल्ले में शादी समारोह करने वालों के सामने सिलिंडर की उपलबधता की समस्या ज्यादा गंभीर रूप से सामने आ रही है। ऐसे में कई लोग एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय के अलावा गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। शादी का कार्ड लेकर सिलिंडर दिलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


होटल व्यवसायियों पर पड़ी सिलिंडर की मार
होटल, ढाबा और छोटे खाने-पीने के व्यवसाय चलाने वाले लोग इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें अपना काम सीमित करना पड़ रहा है जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं की स्थिति भी बेहतर नहीं है। पहले जहां गैस सिलिंडर बुकिंग के एक-दो दिन के भीतर मिल जाया करता था अब उपभोक्ताओं को कम से कम चार दिन या उससे अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे खासकर उन परिवारों को परेशानी हो रही है जिनके पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

40 फीसदी हुई कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई
जिला पूर्ति निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव की ओर से 40 फीसदी कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई खोल दी गई है। 15 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहे हैं ऐसे में उम्मीद हैं कि तब तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने लेागों से अपील की है कि घरेलू सिलिंडर का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए ही करे, बड़े आयोजनों में कॉमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित और नियमों के अनुरूप होता है। गैस सिलिंडर की कमी के चलते परेशानी हो रही है।

शासन की ओर से जारी नियमों के तहत ही घरेलू सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई 40 फीसदी खुल गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed