सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Married woman found hanging from exhaust fan in locked storeroom in pantnagar

Uttarakhand: बंद कमरे का राज...एग्जॉस्ट फैन पर ‘लाल रस्सी’ से लटका मिला काजल का शव, नहीं मिला सुसाइड नोट

अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर Published by: Heera Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

एक विवाहिता का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस फिलहाल इसे घरेलू कलह मानकर चल रही है।

Married woman found hanging from exhaust fan in locked storeroom in pantnagar
फांसी
विज्ञापन

विस्तार

पंतनगर के नगला क्षेत्र में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस फिलहाल इसे घरेलू कलह मानकर चल रही है।



बिहार की मूल निवासी और वर्तमान में नगला में किराए पर रह रही काजल (27) पत्नी पवन कुमार अपने ससुराल में परिवार के साथ रहती थी। पवन पंतनगर विवि के सामान्य खंड में संविदा में जेई के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच पवन और उसके पिता माता गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे। कुछ देर बाद परिजनों ने काजल को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तलाश करने पर स्टोर रूम का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर काजल लाल रंग की रस्सी के सहारे एग्जॉस्ट फैन से लटकी हुई मिली। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर रूम की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए कमरे को सील कर दिया। काजल को तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि काजल की शादी वर्ष 2020 में पवन कुमार से हुई थी और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed