{"_id":"6a31a325b69b2109890fdfba","slug":"a-zila-panchayat-member-has-started-a-hunger-strike-along-with-the-villagers-nainital-news-c-418-1-shld1006-7659-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों के साथ शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों के साथ शुरू की भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र में लंबे समय से तीन सूत्रीय मांगों के हल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा के साथ मंगलवार से बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।
संजय बोहरा ने कहा कि लंबे समय से बेतालघाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने, कोटाधरिया तोक को सड़क से जोड़ने, सेटी धारकोट के तोक कोटाधरिया तक सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। राजमार्ग-71 पर डामरीकरण, भंडारपानी से अमगड़ी, बोहराकोट, गेरियादेव, डॉनपरेवा और तल्ली सेटी को सड़क से जोड़ने की मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मनीष पंत, भूपेंद्र बिष्ट, पना बिष्ट, महेंद्र रावत, प्रेम महाराज, धाम सिंह आदि मौजूद रहे।