{"_id":"6a31a307b4ccb38aaa0d3ab5","slug":"car-overturns-while-trying-to-avoid-a-scooter-occupants-have-a-narrow-escape-ramnagar-news-c-238-1-shld1020-127163-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्कूटी को बचाने की कोशिश में पलटी कार, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्कूटी को बचाने की कोशिश में पलटी कार, बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। रूसी बाईपास क्षेत्र में सोमवार शाम स्कूटी चालक को बचाने की कोशिश में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए।
रूसी निवासी रोहित अपनी कार से सात नंबर निवासी कृष्णा और आदित्य के साथ रूसी बाईपास की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कार के आगे एक स्कूटी सवार आ गया। पर्याप्त दूरी और नियंत्रित गति न होने के कारण चालक घबरा गया और वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया। इस दौरान कार का एक टायर नाले में उतर गया जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। हादसे की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार में सवार तीनों युवक सुरक्षित हैं।