सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Show-cause notices issued to 59 affiliated colleges over laxity in admissions.

Nainital News: एडमिशन में ढिलाई पर 59 संबद्ध कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 17 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to 59 affiliated colleges over laxity in admissions.
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत ने प्रवेश प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण मामलों में उदासीनता बरतने वाले 59 संबद्ध महाविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। यह निर्णय विश्वविद्यालय में आयोजित प्रवेश समिति की बैठक के बाद लिया गया।

बैठक में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण, विषयवार प्रवेश व्यवस्था, सीट निर्धारण, छात्र मार्गदर्शन और प्रवेश प्रक्रिया के प्रभावी संचालन से जुड़े गंभीर शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की गई। कुलपति प्रो. रावत ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त जताई कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में 59 महाविद्यालयों के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त 43 महाविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया की सुचारु निगरानी एवं समन्वय के लिए अनिवार्य नोडल अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी सूचना विश्वविद्यालय को अब तक उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि निर्देशों की अनदेखी करना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है जिससे सत्र के प्रभावी संचालन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। कुलपति ने संबंधित महाविद्यालयों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed