सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA enters amid Thukral and Meena's dispute, reaches former municipal president's house and discusses politics

Uk: ठुकराल और मीना के विवाद के बीच विधायक की एंट्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष के घर पहुंचकर राजनीति पर की चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Feb 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर में ठुकराल और मीना शर्मा विवाद के बीच विधायक बेहड़ की एंट्री हो गई है। संभावित रुप से ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं से सियासी हलचल तेज हो गई है।

MLA enters amid Thukral and Meena's dispute, reaches former municipal president's house and discusses politics
रुद्रपुर में विधायक तिलकराज बेहड़ से मुलाकात करतीं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा। - फोटो : संगठन
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के बीच चल रहे विवाद के बीच विधायक बेहड़ की एंट्री हो गई है। रविवार को मीडिया से बचते हुए बेहड़ ने मीना शर्मा और उनके पति अनिल शर्मा से घर पहुंचकर मुलाकात की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर दोपहर बाद वायरल हो गई। चर्चा है कि दोनों के बीच विवाद के सिलसिले में मुलाकात हुई।

Trending Videos

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होकर 2027 में चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। वह दो बार भाजपा से विधायक रहे चुके हैं। 2022 में भाजपा से टिकट काटने पर निर्दलीय लड़े और 17000 वोट पर संतोष करना पड़ा था। अब तराई में ठुकराल के किसी भी समय कांग्रेस का हाथ थामने और चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस में एंट्री से पहले मीना शर्मा ने पुराना ऑडियो वायरल प्रकरण को लेकर ठुकराल की राजनीतिक घेराबंदी शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज करने से लेकर कोतवाली में धरना और फिर दिल्ली में बड़े नेताओं से मुलाकात हो गई। इन सबके बीच ठुकराल की मां तबीयत बिगड़ी। अस्पताल पहुंची तो बेहड़ भी अस्पताल जाकर हालचाल पूछ आए।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी घर पहुंचकर बंद कमरे में ठुकराल से बात की। मुलाकात के बाद यशपाल ने इसे राजनीति से अलग हटकर बताया, लेकिन इसे कांग्रेस में आने से जोड़ा गया। चर्चा है कि रविवार को किच्छा विधायक मीना और ठुकराल के बीच राजनीतिक खाई को पाटने गए लेकिन बात कुछ खास बात नहीं बन सकी।


यह शिष्टाचार भेंट थी। ठुकराल को लेकर नो कमेंट्स। मीना शर्मा कांग्रेस की सक्रिय नेता हैं। उनका हालचाल जानने के लिए मैं मीना और उनके पति से मिला। -तिलकराज बेहड़, विधायक

विधायक मिलने आए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह उनके साथ खड़े हैं। जो भी लड़ाई होगी उसमें उनका मार्गदर्शन करेंगे। ठुकराल का विषय भी उनके समक्ष रखा है। -मीना शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष।

दिन में विधायक से मुलाकात, रात को कांग्रेस नेता के घर जुटे पुराने कांग्रेसी


ठुकराल की कांग्रेस में राह रोकने के लिए कांग्रेसियों का एक गुट सक्रिय हो गया है। रविवार को मीना से विधायक बेहड़ की मुलाकात हुई। देर रात एक कांग्रेस नेता के घर पर पुराने कांग्रेसी जुट गए। एकजुटता का कारण कुछ लोगों ने दिल्ली में 16 फरवरी को होने वाली रैली बताई। चर्चा में ये भी है कि इस बैठक में किसी एक के पार्टी में शामिल होने पर इस्तीफा देने तक की बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed