{"_id":"6989891ebf928ded78035ffd","slug":"video-roadways-employees-protested-against-non-payment-of-salary-for-two-months-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: रोडवेज कर्मियों ने दो माह का वेतन न मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: रोडवेज कर्मियों ने दो माह का वेतन न मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:43 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में रोडवेज कर्मियों ने दो महीने का वेतन न मिलने के खिलाफ दूसरे दिन भी एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। 14 फरवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यशाला परिसर में एकत्र कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। परिवहन निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन नहीं दिया गया है। एक वर्ष से कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि 12 फरवरी तक एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 13 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक सके कार्यालय में धरना दिया जाएगा। 14 फरवरी से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। परिषद के ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता से रोडवेज की बुरी स्थिति हो गई है। कर्मचारियों को समय पर वेतन न देना इसका प्रमाण है। प्रदर्शन में शाखा मंत्री राजेश कुमार, योगेश आर्या, तनवीर अहमद, चंदन मंडल, राजीव रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सुजीत कुमार, मुतर्जा अली, आसिफ हुसैन आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।