{"_id":"5ee38f248ebc3e43192025f9","slug":"new-isolates-and-quarantines-send-samples-of-20-people-for-investigation36","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आइसोलेट और क्वारंटीन 20 लोगों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आइसोलेट और क्वारंटीन 20 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खटीमा के यूपी सीमा पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी व नौकरीपेशा लोगों के आने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य टीम ने 19 लोगों को क्वारंटीन वार्ड व दो लोगों को आइसोलेट किया। कुल 20 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
जांच टीम के लीडर डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि लायंस स्कूल परिसर में स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली से आए दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। अब कुल 10 आइसोलेट के स्वास्थ्य पर निगाह रखी जा रही है। 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया।
इधर, नागरिक अस्पताल में डॉ. शैलजा त्रिपाठी, नुपुर पांडे, रवीना ने 30 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद 7 को विलेज क्वारन्टीन व 23 को होम क्वारन्टीन किया। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे आदि के शामिल हैं। उधर यूपी सीमा पर हल्दी घेरा के पास डॉ.विनोद विश्वकर्मा, डॉ. हर्ष सिंह पोखरिया, ओम प्रकाश रतूड़ी ने जांच कर 20 को विलेज क्वारंटीन व 15 को होम क्वारंटीन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन