सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People created ruckus over installation of smart meters, work stopped

Rudrapur: स्मार्ट मीटर लगाने पर लोगों का हंगामा, ऊर्जा निगम की टीम का किया घेराव; काम रुकवाया

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 26 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को लोगों के विरोध के चलते काम रोकना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बढ़े हुए बिजली बिलों का हवाला देते हुए मीटर लगाने का विरोध किया।

People created ruckus over installation of smart meters, work stopped
रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का घेराव करते पूर्व विधायक ठुकराल व अन्य। - फोटो : जागरुक पाठक
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके चलते स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने टीम को खरीखोटी सुनाई। इस पर मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा और बाद में जिसके बाद टीम लौट गई।

ऊर्जा विभाग की टीम संजय नगर खेड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम ने कुछ घरों में मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों और तमाम कांग्रेसियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने टीम का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद टीम को खरी-खोटी सुनाते हुए काम बंद करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ठुकराल ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम आदमी का शोषण करने का एक जरिया हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ये मीटर इतने ही बेहतर हैं तो पहले इन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घरों पर क्यों नहीं लगाया जा रहा है?

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि गरीब बस्तियों को निशाना बनाकर जबरन ये मीटर बदले जा रहे हैं जबकि आम जनता की लगातार शिकायतें हैं कि नए स्मार्ट मीटरों में बिल पहले की तुलना में बहुत अधिक आ रहा है।

प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ बेहड़, विकास मल्लिक, रमेन विश्वास, रंजीत तिवारी, तरुण विश्वास, सुधांशु बढ़ाई, कृष्णपद राय, आसित बाला, गोपाल गोलदार और धनंजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed