{"_id":"6a149a932804c8beac0f2aab","slug":"the-driver-behaved-rudely-towards-the-junior-center-in-charge-while-refueling-with-diesel-at-the-depot-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-143475-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डिपो में डीजल भराने के लिए चालक ने की कनिष्ठ केंद्र प्रभारी से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डिपो में डीजल भराने के लिए चालक ने की कनिष्ठ केंद्र प्रभारी से अभद्रता
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 26 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। रविवार रात काशीपुर डिपो के पंप पर डीजल भराने पर कनिष्ठ केंद्र प्रभारी और एक बस चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बस चालक कनिष्ठ केंद्र प्रभारी से मारपीट पर उतारू हो गया। सोमवार को कनिष्ठ केद्र प्रभारी ने चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए उसे रूट से हटा दिया।
काशीपुर डिपो के कनिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि रविवार रात आठ बजे काशीपुर-हल्द्वानी के बीच चलने वाली अनुबंधित बस का चालक डीजल भरवाने आया था। चालक बस में 61 लीटर डीजल भरने की जिद कर रहा था जबकि बस में केवल 47 लीटर डीजल आया। इससे गुस्साए चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। कुछ देर बाद वह डीजल कक्ष से चला गया था हालांकि वह डिपो के बाहर मारपीट के इरादे से घूमता रहा है।
सोमवार को आरोपी बस चालक के खिलाफ टांडा उज्जैन पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। वहीं, अनुबंधित बस के मालिक को जानकारी देते हुए बस चालक को रूट से हटा दिया गया है। दूसरी ओर, टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी अनुबंधित बस का चालक था उसे रूट से हटा दिया गया हैं। कनिष्ठ केंद्र प्रभारी की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच जारी है।
- राजेंद्र कुमार आर्य, सहायक महाप्रबंधक काशीपुर डिपो
Trending Videos