फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Relief: Tender issued for master drainage plan worth Rs 391.69 crore

राहत : 391.69 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान का टेंडर जारी

Sun, 02 Aug 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Relief: Tender issued for master drainage plan worth Rs 391.69 crore
रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर को बरसात में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सिंचाई विभाग ने 391.69 करोड़ की लागत वाले मास्टर ड्रेनेज प्लान का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे रुद्रपुर के सुनियोजित विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

रुद्रपुर लंबे समय से बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता से मुख्यमंत्री धामी के समक्ष उठाया। उनके प्रयासों से मास्टर ड्रेनेज प्लान मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ। योजना की प्रगति के लिए उन्होंने विधानसभा में प्रश्न उठाने के साथ-साथ लगातार विभागीय मंत्री और सचिव को पत्र भी लिखे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि 391.69 करोड़ की यह महत्वाकांक्षी परियोजना शहर की जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देगी। योजना पूरी होने के बाद बरसात में जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लाखों नागरिकों, व्यापारियों और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही रुद्रपुर के शहरी विकास को नई गति मिलेगी और निचले क्षेत्रों की बस्तियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी जहां हर साल जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता था। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। रुद्रपुर में सड़क, पेयजल, ड्रेनेज और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाओं को स्वीकृति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed