{"_id":"6a6e4a6f363c4d6ab90c6958","slug":"ultrasound-service-has-been-stalled-for-two-weeks-at-the-radiologist-in-the-sub-district-hospital-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-145145-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उप जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट में दो हफ्ते से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उप जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट में दो हफ्ते से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप
Sun, 02 Aug 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। उप जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई है। वैकल्पिक व्यवस्था पर तैनात किए गए रेडियोलॉजिस्ट का तबादला होने से हालात अधिक बिगड़ गए हैं। मरीजों और गर्भवतियों को जांच के लिए निजी अस्पताल या केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।
उप जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने क्षेत्रवासियों की मांग पर नागरिक अस्पताल खटीमा में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. केसी पंत को सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शनिवार को अस्पताल में सेवाएं देने के निर्देश दिए थे। खटीमा अस्पताल के सीएमएस का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण वह भी केवल शनिवार को ही सितारगंज पहुंच रहे थे। अब उनका भी तबादला होने के बाद हालात अधिक बिगड़ गए हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
खटीमा अस्पताल के सीएमएस का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण डॉ. केसी पंत के लिए नियमित रूप से सितारगंज आना संभव नहीं हो रहा था। अब उनके स्थानांतरण से दिक्कत बढ़ गई है। शासन को नियमित रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
-डॉ. कुलदीप यादव सीएमएस