सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road accident in Kashipur: Bike rider killed after being hit by mining vehicle, people set dumper on fire

काशीपुर में सड़क हादसा : खनन वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन को फूंका

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Feb 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में खनन सामग्री से लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी।
 

Road accident in Kashipur: Bike rider killed after being hit by mining vehicle, people set dumper on fire
मृतक जयपाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा के तहत खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी।

Trending Videos


कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक शिवनगर निवासी जयपाल सिंह (60) सोमवार सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर गांव के पास निवासी अपने बेटे सोनू के घर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री लदे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर में आग लगा दी, वहीं हादसे से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed