{"_id":"6989a6c5067f2b886006c24e","slug":"video-a-bike-rider-died-after-being-hit-by-a-mining-vehicle-angry-residents-set-the-dumper-on-fire-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: काशीपुर में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: काशीपुर में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:53 PM IST
Link Copied
काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा के तहत खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक शिवनगर निवासी जयपाल सिंह (60) सोमवार सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर गांव के पास निवासी अपने बेटे सोनू के घर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री लदे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर में आग लगा दी, वहीं हादसे से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।