फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur depot expected to get 16 new buses

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिपो को 16 नई बसें मिलने की उम्मीद

Fri, 31 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur depot expected to get 16 new buses
रुद्रपुर। रुद्रपुर परिवहन निगम को सितंबर में 16 नई बसें मिलने की उम्मीद है। डिपो प्रबंधन ने बसों के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। इन बसों को पंजाब, लखनऊ और कानपुर जैसे लंबी दूरी के मार्गों पर संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन

वर्तमान में रुद्रपुर डिपो से प्रतिदिन 75 बसों का संचालन होता है। इनमें 37 बसें परिवहन निगम की हैं जबकि 38 अनुबंधित हैं। डिपो के बस बेड़े से 37 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। करीब 16 बसें अपनी निर्धारित समय सीमा पूरी करने वाली हैं। इन बसों की अवधि पूरी होने पर डिपो में बसों की संख्या नाममात्र की रह जाएगी। इससे निगम की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। परिवहन निगम मुख्यालय ने पूर्व में बसों की मांग की थी। डिपो प्रबंधन ने 16 बसों की मांग मुख्यालय को भेजी थी।
विज्ञापन

पुरानी बसों की होगी नीलामी
नई 16 बसों की स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें पंजाब, लखनऊ और कानपुर मार्गों पर चलाया जाएगा। इन मार्गों पर चलने वाली वर्तमान बसों को स्थानीय मार्गों पर स्थानांतरित किया जाएगा। स्थानीय मार्गों की जो बसें 10 लाख किलोमीटर या 15 साल की अवधि पूरी कर चुकी हैं, उन बसों को नीलामी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में निगम की कई बसें अवधि पूरी कर लेंगी। नई बसों के लिए अभी से मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सितंबर तक बसें मिलने की उम्मीद है। - मधुसूदन मिश्रा, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed