सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIR mapping of 10.54 lakh voters done in US Nagar

Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में 10.54 लाख मतदाताओं की हुई एसआईआर मैपिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
SIR mapping of 10.54 lakh voters done in US Nagar
विज्ञापन
रुद्रपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों के तहत यूएस नगर जिले में प्री-मैपिंग का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। 11 मार्च तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 10.54 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। इस महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया में जहां कुछ विधानसभा क्षेत्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वहीं काशीपुर और रुद्रपुर जैसे बड़े और महत्वपूर्ण इलाके मैपिंग में पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य 15 मार्च तक प्री मैपिंग के कार्य का पूर्ण करना है।
Trending Videos

प्री-मैपिंग अभियान मतदाताओं की सूची को त्रुटिहीन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और मृत या स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाना इसका मुख्य उद्देश्य है। आंकड़ों के अनुसार खटीमा विधानसभा क्षेत्र ने मैपिंग में सबसे आगे रहते हुए 86.27 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर (66.01%) और काशीपुर (68.43%) सबसे पीछे चल रहे हैं। यह विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि ये दोनों क्षेत्र जिले के सबसे बड़े इलाकों में से हैं और इनमें मतदाताओं की संख्या भी सर्वाधिक है। इन प्रमुख क्षेत्रों में मैपिंग की धीमी गति समग्र एसआईआर प्रक्रिया की सफलता को प्रभावित कर सकती है। मैपिंग की धीमी गति को दूर करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और मतदाताओं को अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
--
11 मार्च तक हुई मैपिंग पर एक नजर
विस क्षेत्र कुल मतदाता मैपिंग प्रतिशत
जसपुर 1,36,380 1,07,525 78.84 प्रतिशत
काशीपुर 1,74,904 1,19,690 68.43 प्रतिशत
बाजपुर 1,66,104 1,24,899 75.19 प्रतिशत
गदरपुर 1,56,045 1,28,471 82.33 प्रतिशत
रुद्रपुर 2,06,157 1,36,275 66.01 प्रतिशत
किच्छा 1,53,596 1,21,283 78.96 प्रतिशत
सितारगंज 1,34,171 1,08,409 80.08 प्रतिशत
नानकमत्ता 1,26,405 1,01,375 80.02 प्रतिशत
खटीमा 1,23,069 1,06,167 86.27 प्रतिशत

कोट
मैपिंग का कार्य हर विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर वर्ष 2003 से 2025 की मतदाता सूची का मिलान कर रहे हैं। जनता से अपील है कि वह टीम को सहयोग करें। - राजेंद्र सिंह अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed