{"_id":"69b291f111908aee4c01aab5","slug":"video-rudrapur-dm-says-there-is-no-shortage-of-gas-cylinders-in-the-district-dont-pay-heed-to-rumours-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: अफवाहों पर न दें ध्यान, गैस सिलिंडर की जिले में कोई कमी नहीं, प्रशासन कराएगा होम डिलीवरी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: अफवाहों पर न दें ध्यान, गैस सिलिंडर की जिले में कोई कमी नहीं, प्रशासन कराएगा होम डिलीवरी: डीएम
गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:44 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया का कहना है कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उनका कहना है कि जिले में 40 गैस गोदाम है। जहां पर प्रशासन और पुलिस दोनों की नजर है। कालाबाजारी नहीं होने दी जा रही है। इसके लिए एक क्यूआरटी टीम गठित की गई है, जिसमें एडीएम पंकज उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम का कहना है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। लोग घर में बैठकर बुक करा सकते हैं। एजेंसी में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। लोग पहले बुक कराकर सिलिंडर ले सकते हैं। दूसरा सिलेंडर उन्हें 25 दिन बाद मिलेगा। बताया कि हर एजेंसी में पुलिस प्रशासन की टीम तैनात है। यदि गैस आपूर्ति नहीं होगी तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने गैस पाइप लाइन का कनेक्शन लेने पर भी जोर दिया और कहा कि सिडकुल पंतनगर में 80 प्रतिशत एलपीजी है। किसी कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ा है। एसएसपी अजय गणपति का कहना है कि यदि गैस एजेंसी संचालकों ने मनमानी की तो उनके खिलाफ प्राथमिकी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।