{"_id":"69cec46b195539e4f5039801","slug":"the-new-academic-session-began-with-half-hearted-preparations-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-141072-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ नया शिक्षा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ नया शिक्षा सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग की आधी-अधूरी व्यवस्था के साथ नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। अभी तक काशीपुर ब्लॉक में करीब बीस फीसदी पुस्तकें ही पहुंच सकी हैं। हालांकि अधिकारी शीघ्र ही समस्त पुस्तकें पहुंचने का दावा कर रहे हैं।
ब्लॉक की सीआरसी कुंडेश्वरी, नगर क्षेत्र सुदामालाल, खड़कपुर, बांसखेड़ा में कक्षा एक से आठ तक की पुस्तकें नाममात्र की ही पहुंची हैं। किताबें कम पहुंचने पर भी विद्यालयों में अतिथियों को बुलाकर पुस्तक वितरण कार्यक्रम करा दिए गए हैं। कई विद्यालय ऐसे हैं जिनमें कक्षा छह की एक भी पुस्तक नहीं पहुंची है। ऐसे विद्यालयों में छात्र-छात्राएं पुरानी पुस्तकों से ही पढ़ाई कर रहे हैं। अधिकारी शीघ्र ही पुस्तकें पहुंचने की बात कर रहे है। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक पुस्तकें पहुंच गई हैं। शेष पुस्तकें भी जल्द पहुंचने की संभावना है। जिन विद्यालयों में नई पुस्तकें नहीं आई हैं, उन्हें पुरानी पुस्तकें दी जा रही है। पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
Trending Videos