Nanakmatta Road Accident: सड़क हादसे ने परिवार का एकलौटा सहारा छीना, दीपांश की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नानकमत्ता हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय दीपांश सिंघल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में उसके पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नानकमत्ता हाईवे स्थित दहला चौराहे के समीप हुए सड़क हादसे ने एक परिवार का एकलौटा सहारा छीन लिया। बेटे की मौत ने जहां पिता को तोड़ दिया वहीं मां की आंख अपने लाल को तलाशती रहीं।
नानकमत्ता में कारों की हुई टक्कर में बलवंत कॉलोनी निवासी पवन सिंघल का पुत्र दीपांश सिंघल (24) की मौत हो गई है। बुधवार को खटीमा से पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दीपांश की मां रेनू बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। बहन मिन्नी को वहां मौजूद महिलाएं संभालने में लगी थीं।
दीपांश मंगलवार शाम चार बजे घरवालों से कुछ देर में आने के बाद बात कहकर निकला था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक दोस्त की फॉर्च्यूनर कार लेकर खटीमा की ओर चला गया। देर रात वापसी के दौरान उनकी कार नानकमत्ता के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि फॉर्च्यूनर पलटियां खाती हुई बिजली के पोल से जा टकराई जिससे दीपांश की मौत हो गई जबकि उसके सभी दोस्त घायल हो गए।
इधर, देर रात हादसे की सूचना पर परिजन नानकमत्ता की ओर दौड़ पड़े। हादसे में दीपांश के दोस्त मनप्रीत सिंह, अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना और अनुज कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी का रुद्रपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
पिता का हाथ बंटाता था दीपांश
मृतक दीपांश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दीपांश के पिता पवन सिंघल की बरेली रोड पर हार्डवेयर की दुकान है वह अपने पिता का हाथ बंटाता था। दो माह पहले बहन मिन्नी का विवाह बरेली मेंं हुआ था। भाई की दुर्घटना की सूचना के बाद बहन भी बिलखती हुई रात को ही बरेली से अपने मायके पहुंच गई थी। बेटे की मौत के बाद पवन बुरी तरह टूट गए हैं।
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
दीपांश की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढस बंधने पहुंचे। देर शाम सत्यपथ धाम पर दीपांश का अंतिम संस्कार हुआ। वहां कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़, दर्शन कोली, विपिन मल्होत्रा, महेंद्र गोयल, गुलशन सिंधी, संजय मित्तल, गियारसी लाल अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार चोपड़ा, अंकुर अग्रवाल, जगरूप सिंह गोल्डी, गोविंद कुमार गोयल, बंटी गोयल, किशन गोयल आदि मौजूद थे।