{"_id":"6a5b73c574c6938b19043aa2","slug":"70-voter-turnout-in-the-state-teachers-association-elections-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-121170-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में 70 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में 70 फीसदी हुआ मतदान
Sat, 18 Jul 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमश्री आदर्श इंटर कॉलेज में प्रांतीय अधिवेशन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न
चिन्यालीसौड़। पीएमश्री आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के तहत प्रांतीय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव में कुल 1,379 पंजीकृत मतदाताओं में से 961 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत करीब 70 प्रतिशत रहा।
राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली और ब्लॉक प्रमुख रणबीर सिंह महंत ने किया। इसके साथ ही पहले दिन अधिवेशन में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दूसरे दिन शनिवार सुबह से प्रांतीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। इसमें 1,379 पंजीकृत मतदाताओं में से 961 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य बिक्रम चंद्र जोशी ने बताया कि सभी 13 जिलों के परिणामों के आधार पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा 19 जुलाई उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार चौहान, बलबंत सिंह असवाल, राजबीर सिंह रांगड़, दीपक सिंह, विनोद चंद्र जोशी, सुबोध उनियाल, सूर्यप्रकाश अवस्थी, डॉ. रमेश चौहान, कल्याण रावत, नितीश चौहान, अबतार चौहान आदि मौजूद रहे।