{"_id":"698b2ebef53bd936ed0e79c7","slug":"a-meeting-will-be-held-in-yamunotri-dham-regarding-the-porter-agency-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117985-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में कुली एजेंसी को लेकर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में कुली एजेंसी को लेकर होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री की कुली एजेंसी को लेकर जिला पंचायत सामूहिक और सर्वदलीय बैठक होगी। फरवरी के अंत में बैठक कर जिला पंचायत एजेंसी को लेकर जनहित में अपना निर्णय लेने का प्रयास करेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान का कहना है कि रवांई क्षेत्र के पौराणिक धार्मिक महत्व की कुंड की जातर गंगानी मेले के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में यमुनोत्री यात्रा से जुड़े हुए लोगों के पुरोहित समाज के साथ क्षेत्र सभी दलों जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर क्षेत्र में कुली एजेंसी को लेकर खुली चौपाल आयोजित कर चर्चा और सुझाव के बाद जनहित और जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जानकीचट्टी, यमुनोत्री धाम सहित यमुनोत्री पैदल मार्ग चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर आगे की प्लानिंग तेज की है। संवाद
Trending Videos