{"_id":"6a6b40c02295a4b21a064c0b","slug":"a-surging-tide-of-faith-at-the-rudreshwar-maharaj-bazaar-jatar-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-121378-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रुद्रेश्वर महाराज की बाजार जातर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रुद्रेश्वर महाराज की बाजार जातर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Thu, 30 Jul 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। क्षेत्र के आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज की बाजार जातर बृहस्पतिवार को आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दो वर्ष बाद बाजार जातर में देव डोली के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
एक माह से क्षेत्र भ्रमण पर निकले रुद्रेश्वर महाराज की देव डोली अपने 29वें पड़ाव पर नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर पहुंची। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने देव डोली पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। मंदिर के गर्भगृह में रुद्रेश्वर महाराज के नाम की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।
दोपहर में आयोजित विशेष पूजा के दौरान देव माली अमित नौटियाल ने श्रद्धालुओं को क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। अब रुद्रेश्वर महाराज आगामी आठ अगस्त को कंडाऊ गांव स्थित मंदिर के गर्भगृह में वर्षभर के लिए विराजमान होंगे। इस मौके पर संत मोहन गिरी महाराज, पुजारी सुनील नौटियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन रमोला मौजूद रहे। संवाद