फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bailey bridge incomplete; JCB remains the only means to cross the ravine.

Uttarkashi News: बैली ब्रिज अधूरा, खड्ड पार करने के लिए जेसीबी ही सहारा

Sat, 08 Aug 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 08 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bailey bridge incomplete; JCB remains the only means to cross the ravine.
आपदा में मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने के एक साल बाद भी आवागमन पूरी तरह नहीं हो पाया बहाल
विज्ञापन

बरसात में ग्रामीणों के सामने उफनाए खड्ड को पार होता है चुनौती
बड़कोट। गीठ पट्टी के कुपड़ा, कुनसाला और त्रिखली गांवों के ग्रामीणों के लिए कुपड़ा खड्ड पार करने को इन दिनों पुल के बजाय जेसीबी का सहारा लेना पड़ रहा है। आपदा में मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने के एक साल बाद भी आवागमन पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। निर्माणाधीन बैली ब्रिज तैयार नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बरसात में उफनते खड्ड को पार करने में परेशानी हो रही है।
कुपड़ा खड्ड पर बैली ब्रिज निर्माण के लिए लगी जेसीबी से जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित तरीके से आरपार कराया जा रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को खड्ड पार कराने में मशीन का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि, बारिश के दौरान खड्ड में अचानक पानी बढ़ने और मलबा व पत्थर आने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल की आपदा में खड्ड पर बना मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद आवागमन बहाल करने के लिए बैली ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पुल तैयार नहीं हो सका है। मजबूरी में ग्रामीण और स्कूली बच्चे उफनते खड्ड को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के ईई नवीन ध्यानी ने बताया कि बारिश और खड्ड में मलवा-पत्थर आने से बैली ब्रिज के निर्माण में व्यवधान हो रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल जेसीबी की मदद से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed