फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kanwariyas' vehicle dangled towards the slope near Papadgad.

Uttarkashi News: पापड़गाड के पास ढलान की ओर लटक गया कांवड़ियों का वाहन

Sat, 08 Aug 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 08 Aug 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas' vehicle dangled towards the slope near Papadgad.
वाहन रुकने से बड़ा हादसा होने से बच गया
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। पापड़गाड के पास भू-धंसाव वाले स्थान पर कांवड़ यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढलान के आगे खिसकने पर उसके भागीरथी की ओर खाई में लटक गया। हालांकि, समय रहते वाहन रुक गया और बड़ा हादसा होने बच गया। वाहन में कांवड़ यात्री पहले ही उतर गए थे लेकिन वाहन में चालक था।
पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन कांवड़ यात्रियों को लेकर गंगोत्री की ओर जा रहा था। पापड़गाड के पास हाईवे पर पहुंचते ही भू-धंसाव वाले स्थान पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे ढलान की ओर उतर गया। वाहन को असुरक्षित स्थिति में लटका देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम भी मौके पर पहुंची। बीआरओ के भारी उपकरणों की मदद से वाहन को निकालने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पापड़गाड के पास पिछले कुछ दिनों से भू-धंसाव के कारण हाईवे जोखिम भरा बना हुआ है। सड़क पर डाली जा रही मिट्टी के कारण वाहन फंसने और हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed