फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Teachers upset over decision making TET mandatory.

Uttarkashi News: टीईटी अनिवार्यता के फैसले पर शिक्षकों में नाराजगी

Sat, 08 Aug 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 08 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers upset over decision making TET mandatory.
बड़कोट। उत्तराखंड राजकीय जूनियर शिक्षक संघ, जनपद उत्तरकाशी की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं 12वें त्रिवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने 55 से 58 वर्ष की आयु के शिक्षकों के लिए भी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने के निर्णय का विरोध किया।
विज्ञापन

अधिवेशन में संघ की नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। दिनेश असवाल को अध्यक्ष, घनश्याम प्रसाद पैन्यूली को महामंत्री, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष और मोहन लाल शाह को संयुक्त मंत्री चुना गया। मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को उचित स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री जगवीर सिंह रमोला, कोषाध्यक्ष मनोज शाह, संयुक्त मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष भगत सिंह महार, जिला मंत्री दिनेश चौहान, संयुक्त मंत्री महावीर सजवाण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed