{"_id":"6a77202ac7c54d484d066251","slug":"stray-animals-causing-a-mess-in-barkot-market-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121549-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बेसहारा पशुओं से बड़कोट बाजार में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बेसहारा पशुओं से बड़कोट बाजार में गंदगी
Sat, 08 Aug 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार
बाजार में घूमते गोवंश से बढ़ी परेशानी, पशु स्वामियों पर कार्रवाई की मांग
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की बढ़ती समस्या से व्यापारी और वरिष्ठ नागरिक चिंतित हैं। मुख्य बाजार, बस अड्डा, सब्जी मंडी और विद्यालय मार्ग जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में पशुओं के खुलेआम घूमने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है।
व्यापार मंडल ने इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों ने उप जिलाधिकारी बड़कोट से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने खुले में पशु छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। व्यापार मंडल महामंत्री सोहन प्रसाद गौरोला ने बताया कि पशुओं के कारण दुकानों का सामान खराब हो रहा है। वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र सिंह रावत, महिपाल सिंह असवाल और अब्बल चंद कुमाईं ने भी यही चिंता जताई। सड़कों पर पशुओं के बैठने और आपस में लड़ने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गोबर और मूत्र से बाजार में गंदगी व दुर्गंध की समस्या भी बढ़ रही है।
चारधाम यात्रा के दौरान बड़कोट में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में व्यापार मंडल ने नगर क्षेत्र का तत्काल सर्वेक्षण करने की मांग की है। उन्होंने निराश्रित पशुओं को गोशाला या संरक्षण केंद्र भेजने का सुझाव दिया। साथ ही, पशु स्वामियों को खुले में पशु छोड़ने से रोकने और नियमों के तहत कार्रवाई करने की भी मांग की है।