फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Stones fell onto the machine during cleaning in the sewing band.

Uttarkashi News: सिलाई बैंड में सफाई के दौरान मशीन पर गिरे पत्थर

Sat, 08 Aug 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 08 Aug 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Stones fell onto the machine during cleaning in the sewing band.
ऑपरेटर बाल-बाल बचा, मशीन के डीजल टैंक को नुकसान
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर शनिवार को सिलाई बैंड के पास मलबा और पत्थर हटाने के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। हाईवे खोलने में जुटी मशीन पर अचानक पत्थर गिरे जिससे मशीन के डीजल टैंक को नुकसान हुआ। ऑपरेटर बाल-बाल बचा।
यमुनोत्री हाईवे पर बिना बारिश के भी लगातार खतरा बना हुआ है। संवेदनशील स्थानों पर पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिर रहे हैं। पिछले दिनों के बारिश के बाद मौसम अनुकूल रहने से एनएच की टीम ने मशीनों के माध्यम से हाईवे पर जगह-जगह आए मलबे और पत्थरों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के खतरे के बीच हाईवे खोलने का काम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को सिलाई बैंड पर सफाई के दौरान हुए घटनाक्रम ने हाईवे पर काम कर रहे मशीन ऑपरेटरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण कार्यदायी एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी ने बताया कि फिलहाल यमुनोत्री हाईवे धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी तक यातायात के लिए खुला है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर जहां भी मलबा और पत्थर आ रहे हैं, वहां मशीनों से उन्हें हटाकर आवाजाही सुचारु की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed