{"_id":"698350010bfa5ec7bb00f22a","slug":"bhagirathi-river-faces-threat-to-its-existence-claims-of-waste-disposal-exposed-as-false-uttarkashi-news-c-54-uki1003-117863-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी नदी के अस्तित्व पर संकट : कूड़ा निस्तारण के दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी नदी के अस्तित्व पर संकट : कूड़ा निस्तारण के दावों की खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी बड़ेथी के पास भागीरथी नदी के किनारे डाला गया कूड़ा का मलबा। संवाद
विज्ञापन
उक्रांद ने सोशली मीडिया पेज पर डाली बड़ेथी-मनेरा बाईपास पर फेंका गया कूड़ा
नगर पालिका पर लगाया ताबांखानी का कूड़ा भागीरथी किनारे डालने का आरोप
उत्तरकाशी। बड़ेथी-मनेरा बाईपास के समीप भागीरथी नदी किनारे कई टन कूड़ा फेेंका गया है। उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी वीडियो जारी कर कहा कि यह ताबांखानी से उठाया गया कूड़ा है। इसका निस्तारण की बजाया इसे बड़ेथी में बाईपास के किनारे फेंका गया है। दूसरी ओर कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों का कहना है कि 60 प्रतिशत कूड़ा उठने के बाद कार्य गति धीमी हो गई है।
पूर्व में नाकुरी-सिंगोटी के बीच में गंगोत्री हाईवे के किनारे कूड़ा फेेंका हुआ मिला था तो उसके बाद अब नगर से कुछ दूरी पर बड़ेथी-मनेरा बाईपास के समीप भागीरथी नदी के किनारे कूड़ा डाला गया है। यूकेडी ने कूड़े की वीडियो सोशल मीडिया के पेज पर शेयर कर आरोप लगाया है कि यह नगर का कूड़ा ही बड़ेथी में फेंका गया है।
उसका किसी प्रकार का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। सीधा कूड़ा भागीरथी नदी में जा रहा है। वीडियो के माध्यम से यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन से सवाल पूछा है कि अगर इसी प्रकार नदी के किनारे कूड़ा फेंककर उसे दूषित करना है तो तांबाखानी से कूड़ा हटाने का दिखावा क्यों किया जा रहा है। हालांकि नगर पालिका बाड़ाहाट के अधिकारियों ने इसे नगर को कूड़ा मानने से इन्कार कर दिया है।
ईओ शालिनी चित्राण का कहना है कि कूड़ा पूरा उठ चुका है। नए कूड़े को निस्तारण के लिए सीधा भेजा जा रहा है। दूसरी ओर ताबांखानी से कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर धरने पर बैठे गोपीनाथ रावत का कहना है कि उनके आंदोलन के बाद पालिका की ओर से 60 प्रतिशत कूड़ा जल्दी उठाया गया। अब कूड़ा उठाने की कार्यगति धीमी कर दी गई है जबकि पूर्व में जिलाधिकारी ने वहां पर स्थलीय निरीक्षण किया था।
Trending Videos