सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bhandari Path Lab won the match by a huge margin of 101 runs.

Uttarkashi News: भंडारी पैथ लैब ने 101 रन के बड़े अंतर से जीता मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 23 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Bhandari Path Lab won the match by a huge margin of 101 runs.
विज्ञापन
प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए
Trending Videos

उत्तरकाशी। शहर के आजाद मैदान में सौरभ फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय सौरभ भट्ट की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। सोमवार को पहला मैच भंडारी पैथ लैब और वरुणाघाटी के बीच खेला गया जिसमें भंडारी पैथ लैब ने 101 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

दोनों टीम के बीच खेले गए मुकाबले में भंडारी पैथ लैब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में वरुणाघाटी की पूरी टीम 92 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच के मैन ऑफ द मैच सुजल बिष्ट रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजदीप परमार उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए, क्योंकि खेल स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संरक्षक जसपाल चौहान, सूरज रावत, जयवीर नेगी, अध्यक्ष आकाश भट्ट, सदस्य रोहित, श्रीश्म बलूनी, सुबोध, हरीश पयाल, दीपक भट्ट, मनीष बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, महासचिव शुभम चमोली सहित कई लोग व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इससे पूर्व रविवार को खेले गए मुकाबले में जल संस्थान उत्तराखंड ने जय हरि जसपुर को 39 रनों से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच देवराज तोमर रहे, जिन्होंने 46 गेंदों पर 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। दूसरे मैच में केसीजी गंगोरी ने कोटी वरियर्स को 141 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में कोटी वरियर्स ने 143 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अरुण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed