{"_id":"6a81b885af5d9570c300ce7b","slug":"block-pramukh-raises-questions-about-the-quality-of-food-for-female-students-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-120709-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्राओं के भोजन की गुणवत्ता पर ब्लॉक प्रमुख ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्राओं के भोजन की गुणवत्ता पर ब्लॉक प्रमुख ने उठाए सवाल
Sun, 16 Aug 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रतापनगर में छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की मात्रा और गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलने पर ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन व्यवस्था में अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विद्यालय में करीब दो माह से छात्राओं को पनीर, अंडा, काजू-किशमिश पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत मिली है। छात्राओं को निर्धारित मात्रा के अनुरूप भोजन नहीं दिए जाने की भी बात सामने आई है। छात्राओं को गुणवत्तापरक और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा।
मामले की जानकारी ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम मंजू राजपूत को दी। एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार डॉ. प्रदीप सिंह कंडारी को विद्यालय भेजकर जांच कराई। तहसीलदार ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बताया छात्राओं के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने नवनियुक्त वार्डन को विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने पिछले तीन महीनों के भोजन संबंधी बिलों और अभिलेखों की जांच कराने को भी कहा है।