फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   NIM's expedition team hoisted the Tricolour on Mount Kun.

Uttarkashi News: माउंट कुन पर एनआईएम के अभियान दल ने फहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 16 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
NIM's expedition team hoisted the Tricolour on Mount Kun.
माउंट कुन चोटी का फसल आरोहण करते एनआएनम की टीम। संवाद
शिखर पर गूंजा भारत माता का जयघोष, अभियान दल के लिए गौरव का अविस्मरणीय क्षण
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बर्फीली हवाओं, खड़ी ढलानों और दुर्गम हिमालयी रास्तों की चुनौतियों को पार करते हुए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के पर्वतारोहण अभियान दल ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। 15 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे दल ने 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराया। शिखर पर गूंजा भारत माता का जयघोष अभियान दल के लिए गौरव का अविस्मरणीय क्षण बना।
माउंट नून-कुन पर्वत शृंखला की प्रमुख चोटियों में शामिल माउंट कुन का आरोहण तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। अभियान के दौरान पर्वतारोहियों को अत्यधिक ऊंचाई, कम तापमान, बर्फीले रास्तों और कठिन हिमालयी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। ऑक्सीजन की कमी और लगातार बदलते मौसम के बावजूद दल ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता, धैर्य और टीम भावना के साथ शिखर तक पहुंचने का लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन

सफल आरोहकों में कर्नल एस.एस. राजपुरोहित, कैप्टन जी. संतोष कुमार, सूबेदार भूपिंदर सिंह, सूबेदार गुरमिंदर सिंह बाल, सिपाही ताबोंग तागा, रविंद्र रावत, अंशुल गलता, क्रितिक कैथ, सुमित नेगी, रोबिन पंवार और गाइड रमेश शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस पर 7,077 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराना इस अभियान की उपलब्धि को और खास बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सफलता न केवल पर्वतारोहियों के साहस और संकल्प का प्रमाण है, बल्कि एनआईएम की पर्वतारोहण प्रशिक्षण और उच्च हिमालयी अभियानों में विशेषज्ञता को भी दर्शाती है। संस्थान ने सभी सफल आरोहकों और अभियान दल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed